पूरनपुर: चीनी मिल में गन्ना तौल ठप होने से परेशान किसानों ने किया हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पूरनपुर चीनी मिल में गन्ना तौल ठप होने पर किसानों ने हंगामा किया। जानकारी लगते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर तौल शुरु कराई गई। चांट फिरोजपुर के रहने वाले राजपाल गन्ने से भरी ट्राली लेकर पहुंचे और टोकन गेट पर पर्ची देने के बाद वह टोकन लेना भूल गए। याद आने पर वह जबतक टोकन गेट पर अपनी बारी को टोकन लेने पहुंचे तब तक कई ट्रालियों के टोकन हो गए।