पूरनपुर: अलग-अलग सड़क हादसों में युवती सहित तीन लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर के रहने वाले मिथुन पुत्र राजकुमार ने बताया कि वह पूरनपुर से जरूरी काम निपटाकर अपने भाई अरुण के साथ घर बापस जा रहा था। तभी राजीव नगर के पास में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। वहीं लखनऊ की रहने वाली शोभाना पुत्री सुरेश अपने परिवार के साथ कार से नैनीताल जा रहे थे। कार पलटने से युवती घायल हो गई।