बहेड़ी: पंजाबी कॉलोनी के पास स्थित विद्युत सब स्टेशन पर लगा दस एमवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंका,जे ई रमेश सैनी ने की लोगों से अपील
बहेड़ी नगर के पंजाबी कॉलोनी के पास विद्युत सब स्टेशन पर लगा दस एमवीए का एक बिजली ट्रांसफार्मर फुंक गया है बताया जा रहा है कि दूसरा ट्रांसफॉर्मर आने में करीब तीन दिन का समय लग सकता है जिसके चलते जे ई रमेश सैनी ने आज 29 जून शाम करीब साढ़े पांच बजे उपभोक्ताओं से दूसरा ट्रांसफॉर्मर आकर लगने तक एसी नहीं चलाने और कम से कम से कम लोड डालने की अपील की है ।