थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम बकेनिया में घर के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक पक्ष से शारदा पत्नी राम सिंह घायल हुई, जबकि दूसरे पक्ष से संतोष की बेटी अंजली और बेटा आकाश को चोटें आईं। थाना पुलिस द्वारा घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।