महाराजगंज: सिंदुरिया चौराहे पर सदर विधायक ने लगभग 1 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
रविवार दोपहर 3:00 बजे लगभग मिठौरा विकास खंड के सिंदुरिया चौराहे पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न विकास परियोजनाओं तथा आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि योगी सरकार गांव, गरीब और किसान के उत्थान के प्रति प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों का लाभ अब जमीनी स्तर