महाराजगंज: सीओ सदर ने श्यामदेउरवां थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया
क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी ने रविवार को 4 बजे श्यामदेउरवां थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रख-रखाव, अभिलेखों की स्थिति, लम्बित प्रकरणों, मालखाना व शस्त्रागार का बारीकी से परीक्षण किया। रिकॉर्ड व्यवस्था सही पाकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए