महाराजगंज: नाबालिग को भगाने के मामले में श्यामदेउरवा थाने में दर्ज हुआ केस
रविवार को 3 बजे श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुन्दुर निवासी किशन साहनी उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहकाकर भगा ले गया।थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशन पर केस दर्ज किया गया।