शामली: शामली में लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाई पार्टी संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती
Shamli, Shamli | Jul 5, 2026 रविवार को शामली में लोक जनशक्ति पार्टी की पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर स्मारक पर पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाई। इस दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके पद चिन्ह पर चलते हुए जन सेवा का संकल्प लिया।