मैहर: मैहर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, टूट सकते हैं भीड़ के रिकॉर्ड!
मैहर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 23 अक्टूबर को KJS सीमेंट फैक्ट्री परिसर में एक दिवसीय सनातन संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। लाखों भक्तों के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर फैक्ट्री प्रबंधन और जिला प्रशासन सुरक्षा, पेयजल, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं।