मुरादाबाद: मुगलपुरा थाने में गठबंधन उम्मीदवार रुचि वीरा सहित 5 लोगों पर गंभीर धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
मुगलपुरा थाने मे गठबंधन उम्मीदवार रुचि वीरा सहित 5 लोगों पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। रुचि वीरा पर 14 अप्रैल की दोपहर जीआईसी मैदान में जनसभा के दौरान पुलिस अधिकारियों को धमकाने, भाजपा का एजेंट और दलाल बोलकर सम्बोधित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।