मुरादाबाद: कोतवाली थाना क्षेत्र में इनकम टैक्स का फर्जी अधिकारी बन दुकानदारों से वसूली करने पहुंचा फर्जी अधिकारी
थाना कोतवाली इलाके में कटरा नाज में इनकम टैक्स का फर्जी अधिकारी बनकर से वसूली करने पहुंचा। फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी को दुकानदारों के द्वारा शक होने पर आई कार्ड की मांगा गया तो फर्जी अधिकारी बहाने बनाने लगा दुकानदारों के द्वारा इकट्ठा होकर कोतवाली पुलिस के फर्जी अधिकारी के बारे में सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने फर्जी अधिकारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।