सुसनेर: नीट यूजी परीक्षा में धांधली और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने डाक बंगले से निकाला मशाल जुलूस
नीट यूजी परीक्षा में हुई धांधली और देश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में आज रविवार की शाम साढे 7 बजे विधायक भैरोसिंह बापू के निर्देशन में यूथ कांग्रेस और शहर कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेसीयो हाथों में मशालें लेकर नगर में जुलूस निकाला। जो डाक बंगला से शुरू हुआ और शुक्रवारिया पहुंचा। जमकर नारेबाजी भी की। टीआई अक्षय सिंह बेस पुलिस बल के साथ मुस्तेद रहे।