सदर: प्रयागराज में सब्सिडी के नाम पर ₹50 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2020 से था वांछित
Sadar, Allahabad | May 21, 2026
जार्जटाउन पुलिस ने वैज्ञानिक खेती के नाम पर सरकारी सब्सिडी का झांसा देकर 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुशील कुशवाहा को गुरुवार को विद्यावाहिनी बस स्टैंड के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया।पुलिस के अनुसार आरोपी सुशील कुशवाहा माधोपुर पट्टी खरकौनी थाना नैनी, मूल निवासी ग्राम बिहसड़ा थाना जिगना मिर्जापुर का है।