भाटापारा: नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया, साफ-सफाई व्यवस्था एवं जन समस्याओं को जाना
भाटापारा नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने स्थानीय नागरिकों एवं वार्डवासियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं, आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों को लेकर लोगों से विस्तृत चर्चा हुई। आमजन की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।