मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित बुधनी विधानसभा शीट पर शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस से टक्कर देने वाले फिल्म अभिनेता विक्रम मस्ताल इन दिनों मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा पर है। गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे तक वह नर्मदापुरम पहुंचे इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर चर्चा की उन्होंने बताया कि यह उनका मां नर्मदा को जानने का आध्यात्मिक सफर है।