हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र की कूद बस्ती में दर्दनाक हादसा सामने आया। महुआ शराब निर्माण के दौरान बने टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।