सरेनी थाना के गेंगासो स्थित मां संकटा धाम मंदिर में घंटा चोरी की शिकायत लेकर भारी बारिश में डीएम ऑफिस पहुंचा पीड़ित,कार्रवाई की मांग
रायबरेली। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:00 बजे एक पीड़ित भीगते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और मुख्यमंत्री के बाद अब जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि लालगंज तहसील के गेगासों स्थित प्रसिद्ध मां संकटा धाम मंदिर से करोड़ों रुपये मूल्य के घंटे और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित अपूर्व शुक्ला ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मंदिर प्रबंधन से जुड़े कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से मंदिर की बहुमूल्य संपत्ति को गायब कर दिया। शिकायत में देशराज यादव, हल्का लेखपाल नीरज कुमार और मंदिर ठेकेदार कुलदीप उर्फ सोनू मिश्रा को
Rae Bareli, Raebareli | Aug 6, 2026