छतरपुर नगर: उधारी के पैसों को लेकर विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
महोबा जिले के ग्राम आलमपुरा निवासी सौरव आदिवासी पर उधारी के पैसों को लेकर विवाद में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने बताया कि राजनगर निवासी मनोज बंसल से उसे 5 हजार रुपए लेने थे। इसी सिलसिले में वह बीते दिन राजनगर पहुंचा और बाजार में अपने पैसे मांगे।वही इस मामले की जानकारी आज 27 अप्रैल शाम करीब 6:30 बजे घायल युवक ने जिला अस्पताल में दी है।