आरा: पूर्व के विवाद में दौलतपुर में दो पक्ष में हुई मारपीट एक पक्ष से चार लोग हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 22, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्ष आज आपस में भिड़ गए और जमकर दोनों में मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज़ख्मियों में ईश्वर दयाल, बिट्टू, मनोज और भुवनेश्वर बिंद शामिल है।