आरा: सहार में देर रात नाच के दौरान उपजे विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने दुल्हन के चचेरे चाचा को गोली मारी
Arrah, Bhojpur | Apr 23, 2024 भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव में रविवार की देर रात नाच के दौरान उपजे विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने दुल्हन के चचेरे चाचा को ही गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं पैर में जांघ पर लगी है। गोली लगते से वह खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया