आरा: विशेश्वर ओझा हत्याकांड में दो भाइयों को आजीवन उम्र कैद और पांच को 10 साल की सजा आरा कोर्ट ने सुनाई
Arrah, Bhojpur | Apr 22, 2024 बिहार के तत्कालीन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की ताबड़तोड़ कई गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरा सिविल कोर्ट ने दो सगे भाई हरेश मिश्रा और बृजेश मिश्रा को आजीवन कारावास और अन्य पांच आरोपियों को 10-10 साल की सजा व 35-35 हजार के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। सुनवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कोर्ट परिसर के अंदर व बाहर मुस्तैद रही।