आरा: शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सोमवार की शाम छह दिन पूर्व हुए झगड़े को लेकर बाप-बेटा समेत चार लोगों की
Arrah, Bhojpur | Apr 23, 2024 शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सोमवार की शाम छह दिन पूर्व हुए झगड़े को लेकर बाप-बेटा समेत चार लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे चारों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।