चैनपुर: चांदो गांव में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल में फांसी पर लटका मिला शव
चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 21 वर्षीय रूपा कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी नवंबर 2025 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से हुई थी।