बैराड़: भदेरा में पुलिस ने जुआ खेलते 3 लोगो को पकड़ा, 4000 रुपये व ताश की गड्डी जब्त
बैराड़ थाना पुलिस ने भदेरा में जुआ खेलते 3 लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4000 रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त की है।पुलिस द्वारा मंगलवार शाम 7:00 बजे दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस टीम कस्बा भ्रमण के दौरान टोडा पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भदेरा में एक खेत के पास तीन व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।