भिंड नगर: यदुनाथ नगर में तीन आरोपियों ने एक महिला को मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत यदुनाथ नगर में एक महिला के साथ तीन आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार, अर्चना नामक महिला अपने घर पर कामकाज कर रही थी, तभी अशोक, जितेंद्र, महाबीर नामक आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना को लेकर पीड़ित महिला ने देहात थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।