बड़ामलहरा में अवैध सागौन चिरान की 18 नग लकड़ी जब्त बड़ामलहरा। बड़ामलहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत उत्तरी बीट महाराजगंज क्षेत्र के ग्राम मनकारी में वन अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन लकड़ी चिरान के 18 नग जब्त किए हैं। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर सूरज अवस्थी के खेत पर की गई, जहां अवैध रूप से सागौन लकड़ी रखी पाई गई। पूरी कार्रवाई ऋषि मिश्रा वन मंडलाधिका