गभाना: चंडौस पुलिस ने गंगेई में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चंडौस थाना क्षेत्र के गांव गंगेई में मंगलवार को चारपाई रखने को लेकर दो पक्षों में हुए पथराव व फायरिंग के मामले में थाना पुलिस ने बुधावार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से हमले में प्रयुक्त ईट के टुकड़े व पांच चले हुए कारतूस के खोखा बरामद हुए हैं।