गभाना: चंडौस पुलिस ने घर में शरण लेकर चोरी करने वाले एक चोर को किया गिरफ्तार, नकदी और जेवरात बरामद
चंडौस पुलिस ने घर में शरण लेकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गांव रामी का नगला रामपुर-शाहपुर का है, जहां करीब एक महीने पहले हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिषेक कुमार और उसकी बहन पिछले पांच महीनों से पीड़ित विष्णु सिंह के घर पर शरण लिए हुए थे।