मौदहा: कम्हरिया में दरगाह जाने वाली सड़क दलदल में तब्दील, श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों का आवागमन हुआ दुश्वार
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया में दरगाह को जाने वाली मुख्य सड़क बारिश के चलते कीचड़ और जलभराव से दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाली के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु बाबा निजामी की दरगाह पर दर्शन के लिए आते-जाते हैं। जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा होने से श्रद्धालुओं को काफी दिक