गिरिडीह: बेगाबाद के तारातांड स्थित मंडाटांड गांव में मारपीट, समिति सदस्य समेत तीन घायल, अस्पताल में इलाज जारी
बेगाबाद के तारातांड स्थित मंडाटांड गांव निवासी पंचायत समिति सदस्य छोटू दास समेत तीन लोग मारपीट में घायल हो गए। शनिवार को 2 बजे तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।कुछ लोग छोटू दाश को मार रहे थे। इसी दौरान इसे बचाने के लिए रवि दास और भीखन दास सामने आया। बताया गया कि मारपीट करने वालों ने तीनों पर हमला कर इन्हें घायल कर दिया।।