ब्रेकिंग
फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों का कांबिंग/सर्चिंग अभियान
श्री अमन यादव, सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध के नेतृत्व में 100 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने की कार्रवाई
30 जुलाई की शाम फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में की गई है कार्रवाई, डॉग्स स्क्वाड, कमांडो व महिला कर्मचारी भी टीमों में शामिल रहे
दो-तीन संदिग्ध के पास मादक पदार्थ की संभावना, ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की जाएगी कार्यवाही
फरीदाबाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अब तक 275 से अधिक मामलों में कार्रवाई करते हुए 350 से अधिक आरोपितों को किया है गिरफ्तार
पिछले 7 महीने की कार्रवाई में वाणिज्य मात्रा के 8 मामले हैं शामिल, 240 किलोग्राम से अधिक गांजा, 500 ग्राम के करीब स्मैक, एक किलोग्राम से अधिक चरस, 2 किलोग्राम से अधिक अफीम, 3000 से अधिक प्रतिबंधित टैबलेट्स बरामद की जा चुकी हैं।