सीतामऊ: मंदसौर कलेक्टर ने ईवीएम-वीवीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण किया, सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्थाओं की समीक्षा की
अदिती गर्ग ने नवीन कलेक्टर भवन के सामने स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग,लॉगबुक और प्रवेश रिकॉर्ड की जांच की गई, कलेक्टर ने सीसीटीवी निगरानी एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए,इस दौरान निर्वाचन शाखा के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे,