हथुआ नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद नगर के प्रमुख चौक-चौराहे और भीड़भाड़ वाले इलाके ‘तीसरी आंख’ की निगरानी में रहेंगे।