हुज़ूर: बाग मुगलिया एक्सटेंशन कॉलोनी में पानी की सप्लाई बाधित, रहवासी परेशान
Huzur, Bhopal | May 21, 2026 भोपाल की बाग मुगलिया एक्सटेंशन कॉलोनी में पानी सप्लाई बाधित होने से रहवासी परेशान हैं। इलाके में पानी और सीवेज की लाइनें टूटने के कारण कई दिनों से जल आपूर्ति प्रभावित है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण और गैस पाइपलाइन डालने के लिए चल रही खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है|