बहराइच: जनपद न्यायाधीश ने डीएम व एसपी के साथ जेल का निरीक्षण किया, बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायज़ा
मंगलवार को जिला कारागार पहुंचे जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव एवं सीजेएम नीलम सरोज के साथ जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कारागार में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।