बनमनखी: बनमनखी में एक माह का निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर शुरू
बनमनखी। प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में सक्षम समाज कल्याण विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर सोमवार, 6 अप्रैल से शुरू होकर एक माह तक संचालित होगा। इस दौरान सभी आयु वर्ग के महिला, पुरुष एवं बच्चे योजना का लाभ उठा सकेंगे।