गभाना: गभाना क्षेत्र में एक ढाबे पर रूकी बस से 17 वर्षीय किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता, पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
गभाना क्षेत्र में रोडवेज बस से सफर कर रही 17 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार औरैया जिले के थाना दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ तीन जून को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल से दवा लेकर लौट रहे