मेरठ: टीपी नगर में बाथरूम में मिला गैस एजेंसी कर्मचारी का शव, शराब के नशे में हादसे की आशंका, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Meerut, Meerut | May 30, 2026 मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की शिवकुंज कॉलोनी में एक गैस एजेंसी कर्मचारी का शव बाथरूम में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।