मुज़फ्फरनगर: फुलत मदरसा विवादों में, स्वामी यशवीर का दावा- गरीब हिंदुओं को बनाते निशाना, धर्म परिवर्तन और करोड़ों की संपत्ति का आर
मुज़फ्फरनगर के फुलत स्थित दारुल उलूम रहीमिया मदरसा एक बार फिर विवादों में है। स्वामी यशवीर महाराज ने मदरसा प्रबंधन पर कथित धर्म परिवर्तन, सरकारी जमीन पर कब्जा, संदिग्ध फंडिंग और करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।