सहार: बेरथ गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से दर्जी की मौत, शव को कुएं में फेंका, हत्या का आरोप
Sahar, Bhojpur | Jul 28, 2025 चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव में रविवार की शाम करंट की चपेट में आने से सिलाइकर्मी की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। वहीं परिजन द्वारा खेत मालिक पर ही करंट से मौत होने के बाद उसके शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक चौरी थाना क्षेत्र के बरेथ गांव वार्ड नंबर 13 निवासी तारकेश्वर सिंह का पुत्र था।