कुशलगढ़: महिला ने कुशलगढ़ थाने में जबरन संबंध, मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र की एक महिला ने कुशलगढ़ थाने में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट देते हुए एक व्यक्ति पर जबरन संबंध बनाने, मारपीट करने और धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच पुलिस निरीक्षक प्रविण सिंह सिसौदिया कर रहे हैं।