राजातालाब: मोहन सराय ओवर ब्रिज पर ट्रक व मालवाहक बोलेरो में टक्कर, ड्राइवर घायल
मोहन सराय हाईवे स्थित ओवर ब्रिज पर शनिवार को चंदौली से राजातालाब सब्जी मंडी में जा रही मालवाहक बोलेरो को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मारते हुए फरार हो गया। टक्कर होने के दौरान माल वाहक बोलेरो अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज के रेलिंग से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।बोलोरो के टक्कर से ओवर ब्रिज के रेलिंग का पत्थर टूट कर 30 फीट नीचे गिरा