राठ: दीवानपुरा इलाके में महिला ने ससुरालजनों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, कहा- पति जुआ और शराब का लती है
Rath, Hamirpur | Jun 30, 2026 राठ कस्बे के दीवानपुरा इलाके की निवासी महिला ने अपने शराबी और जुआरी पति सहित सास, ससुर पर गाली गलौज कर उसे प्रताड़ित करने तथा उसे और उसके बच्चों को खर्च न देने तथा भूखा रखने का आरोप लगाया है । पीड़ित महिला का कहना है कि उसके सास ससुर उसके पति पर उसे छोड़ने का दबाव बनाते हैं। बताया कि उसने आज राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।