लखनादौन: ग्राम नागन देवरी में सेप्टिक टैंक का मलवा खुले में फेंका जा रहा, स्थानीय प्रशासन मौन
लखनादौन विकासखंड के ग्राम पंचायत नागन देवरी के ग्रामीणों ने आज दिन शुक्रवार को शाम करीब 6:30 बजे एक वीडियो साझा करते हुए जानकारी में बताया है कि कुछ लोगों द्वारा अपना सेप्टिक टैंक साफ कराकर उसका मलवा तालाब के समीप फेंका जा रहा है जिससे कहीं ना कहीं बीमारी फैलने का खतरा है।