टिमरनी: टिमरनी सहित जिले में जनकल्याण शिविरों में उमड़ी भीड़, 128 आवेदनों का मौके पर निराकरण।
Timarni, Harda | Jun 13, 2026 हरदा जिले में 12 से 18 जून तक आयोजित विशेष जनकल्याण शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में हरदा नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में पीएम स्वनिधि, नल कनेक्शन, भवन अनुज्ञा और संपत्ति नामांतरण सहित कुल 128 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के 27 आवेदन प्राप्त हुए।