छतरपुर: बरकोंहा खरीदी केंद्र पर अव्यवस्था: पुराने बारदानों और बारिश से एक हजार बोरी अनाज भीगा
बेमौसम बारिश और तूफान के बाद खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। पुराने और फटे बारदानों के कारण अनाज सुरक्षित नहीं रह पा रहा है, जिससे करीब एक हजार बोरी अनाज भीग गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नए बारदाने उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है, वहीं शुक्रवार की शाम 5 बजे समिति प्रबंधक ने समय पर अनाज उठाव की मांग भी उठी है।