नानपारा: नानपारा मिशन शक्ति एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने मुख्य बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा, दिए निर्देश
नानपारा में मिशन शक्ति टीम (एंटी रोमियो स्क्वाड सहित) और पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया, उन्हें सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी और मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।