ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर सेंट्रल जेल अधीक्षक को धमकी, 50 हजार रुपये मांगकर किया ब्लैकमेल
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ग्वालियर सेंट्रल जेल अधीक्षक को व्हाट्सएप पर धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग किए जाने का मामला सामने आया। कथित वीडियो भेजकर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई, जिसमें जेल के अंदर नशे की सौदेबाज़ी होने का दावा किया गया है। मामले की शिकायत के बाद साइबर सेल और पुलिस जांच में जुट गई है।