गभाना: रामपुर-शाहपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पुलिस से अभद्रता करने पर 6 आरोपियों को भेजा गया जेल
चंडौस थाना क्षेत्र के रामपुर-शाहपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पुलिस से अभद्रता करने पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। शनिवार को उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार शाम को रामपुर शाहपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था।