फारबिसगंज: जोगबनी हटिया में अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया गया अभियान
जोगबनी हटिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सोमवार को 12 बजे से फारबिसगंज एसडीओ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर खाली जगहों पर अतिक्रमण किए गए दुकानों को हटाया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा पूरे सरकारी जमीन पर जहां भी अतिक्रमण है सभी को खाली कराया जाएगा।